फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deep Mahotsav started

कलश यात्रा के साथ खालगढ़ा दीप महोत्सव का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Deep Mahotsav started
खालगढ़ा में सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं एवं बालिकाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे खालगढ़ा में तीन दिनी दीप महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने आंचालिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीप महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में दूधाधारी मंदिर से मेला स्थल खालगढ़ा तक कलश यात्रा निकाली गई। पं.मदन कलौनी के पौरोहित्य में कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान सरिता अधिकारी के साथ क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने किया। उन्होंने कहा कि महोत्सवों के जरिए क्षेत्र की पहचान होती है। भव्य आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा।
कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं। अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने बताया कि तीन दिनी महोत्सव में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों के अलावा विभिन्न स्थानों से आने वाले कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आयोजन में महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, राजीव सगटा, मोहित पांडेय, पुष्कर सिंह बोहरा, मोहित पाठक, मदन कलौनी,मोनू बिष्ट, शिवराज अधिकारी, एलएम पांडेय, संजू पांडेय आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed