फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deep Ketikhan Festival

जै हो बाला गोरिया, तेरी महिमा छ न्यारी...

Sun, 08 Nov 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sun, 08 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Deep Ketikhan Festival

खेतीखान में जारी दीप महोत्सव के तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में ठंड के बावजूद दर्शकों के उत्साह में कमी नहीं है। श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों के संतोष रसीला के नेतृत्व में आए कलाकारों ने जै हो बाला गोरिया, तेरी महिमा छ न्यारी गीत से ईश वंदना की।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक पाटी के शाखा प्रबंधक जनार्दन चिल्कोटी ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। रघुराज देउपा और डा.दिवाकर भट्ट के संचालन में काली कुमाऊं जागरण मंच के कलाकारों ने सतपाल वैध के नेतृत्व में शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुति सुरमा सरेला आजकल का लौंडा बिन ढोल नाचनी गीत पर दर्शक अपने स्थान में नृत्य करने लगे। गायिका आशा फर्त्याल की प्रस्तुति ह्यन का दिन फिर लौटि आग्याना, मन नी लागनो स्वामी जी तुम बिना, कैलाश, नीमा, जीवन, आशा, अमित, चंदन की प्रस्तुति रूमझुमा जोग्याणा, तिलो धारो बौला गीत भी काफी सराहा गया।
विज्ञापन


स्थानीय एजुकेशन प्लेनेट के बाल कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। पायल, कृतिका, वैशाली, शिवानी की प्रस्तुति बेडू पाको बारो मासा, काफल पाको चैत मेरी छैला गीत पर दर्शकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। महोत्सव के अध्यक्ष पुष्कर पुजारी, नवीन बोरा, डा.एलडी ओली, सुशीला बोहरा, नवीन कलखुड़िया, किशोर जुकरिया, मनोज माहरा, संदीप कलखुड़िया, शंकर गड़कोटी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। खेतीखान के दीप महोत्सव का समापन सोमवार को विधायक हेमेश खर्कवाल करेंगे। इस अवसर पर महोत्सव की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजुकेशन प्लेनेट स्कूल की झांकी सबसे अच्छी
दीप महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर निकाली गई झांकियों के परिणाम घोषित हो गए हैं। जूनियर वर्ग में एजुकेशन प्लेनेट स्कूल ने पहला, सरस्वती शिशु मंदिर ने दूसरा, प्राथमिक विद्यालय ने तीसरा, ज्येष्ठ वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर ने पहला, जीजीआईसी ने दूसरा, जीआईसी ने तीसरा स्थान पाया। कुर्सी दौड़ में सीमा परध्यानी, नीतू गहतोड़ी, गुंजन कर्नाटक, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से देश का विकास होगा विषय पर हुई वाद-विवाद में प्रियंका गड़कोटी, रितिक ओली, रोहित बिष्ट, मेहंदी जूनियर वर्ग में मुस्कान बोहरा, अनुष्का मुरारी, प्रेरणा गहतोड़ी, ज्येष्ठ वर्ग में सीमा परध्यानी, कृष्णा बोहरा, प्रियंका गड़कोटी पहले तीन स्थानों पर रहे। निर्णायक डा.दिवाकर भट्ट, लक्ष्मी नारायण कर्नाटक और एसडी भट्ट थे।


मैराथन विजेता बनीं ईश्वरी और रेखा

दीप महोत्सव में बालिकाओं की छह किमी मैराथन का जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ज्येष्ठ वर्ग में ईश्वरी थापा, रचना कोरंगा, रवीना बोहरा, रीता माहरा, मनीषा बोहरा, जूनियर वर्ग में रेखा थापा, डॉली बोहरा, अनीता बोहरा, मोनिका मनराल, मनीषा परध्यानी विजयी रहे। आयोजन में प्रधान श्याम बोहरा, विवेक पुजारी, मोहन बिष्ट, सोनू पुजारी, विवेक ढेक आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed