{"_id":"58136fa44f1c1b980dbc17be","slug":"deep-in-the-two-day-festival-colorful-closing-limit-kalgdh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालगढ़ में दो दिनी सीमा दीप महोत्सव का रंगारंग समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालगढ़ में दो दिनी सीमा दीप महोत्सव का रंगारंग समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 28 Oct 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
खालगढ़ में दो दिनी सीमा दीप महोत्सव का रंगारंग समापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालगढ़ में चल रहे दो दिनी सीमा दीप महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। महोत्सव की अंतिम शाम जन जागृति कला मंच बिंदुखत्ता हल्द्वानी के कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने आने वाले समय में महोत्सव को और भव्य रूप देने को कहा। महोत्सव समिति अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और संजय पांडेय, दीपक जोशी के संचालन में हुई सांस्कृतिक संध्या में दल नायक प्रहलाद सिंह माहरा ने ‘त्वेले कति भलो रूप यो पायो छ, चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कालर मैं, मेरी मधुली जा रै ब्यूटी पार्लर में’ आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। सुरेश राजन और ज्योति राजन के गीतों पर दर्शक भी खूब थिरके।
विज्ञापन
गायिका बेबी प्रियंका ने ‘घास काटूलो ईजू उंचा डांडा मां’ गीत पेश किया। मुख्य संयोजक सतीश चिल्कोटी ने ‘हे विधाता मेरी की भै छ कसूर’ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों को देखने के लिए डुंगराबोरा, रौंसाल, मडलक, गौड़ी, चिल्कोट आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुचे हुए थे। इस मौके पर एलएम पांडेय, जिपं सदस्य पुष्कर बोहरा, मुकेश कुमार, हीराबल्लभ जोशी, चांद बोहरा, ओंकार धौनी, महेश ढेक, डीडी पांडेय, नेहा गड़कोटी, आनंद ओली, कुंवर प्रथोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन