{"_id":"663e7eadd40e305a8ffd076216fb0bb4","slug":"dedication-to-the-development-of-the-village-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के विकास को समर्पित भाव से करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के विकास को समर्पित भाव से करें कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान रुद्रपुर के तत्वावधान में मंगलवार से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिनी प्रशिक्षण शुरू हो गया। विधायक हेमेश खर्कवाल ने पंचायत प्रतिनिधियों को विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
तहसील सभागार में शुरू हुए प्रशिक्षण में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के संयुक्त निदेशक भरत चंद्र भट्ट ने पंचायतीराज के तहत ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य और बीडीसी सदस्यों को मिले अधिकारों की जानकारी दी। सहायक प्रशिक्षक राजेंद्र पपोला ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को उनके कार्य एवं कर्तव्यों के बारे में बताया। संस्थान द्वारा प्रतिभागियों को पंचायतीराज की पुस्तकों के बस्ते भी दिए गए।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम नरेश दुर्गापाल, खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत, ग्राम विकास अधिकारी तपन गड़कोटी, किशोर रावत आदि अधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण में टनकपुर, बनबसा, सूखीढांग, चल्थी क्षेत्र के करीब 115 जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन