{"_id":"632f3a6fc6a90525992828f8","slug":"debris-came-on-eighth-mile-brake-on-nh-champawat-news-hld4768282164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें मील पर आया मलबा, एनएच पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें मील पर आया मलबा, एनएच पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवें मील के पास आया मलबा। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/चंपावत। यहां से 60 किमी दूर सूखीढांग-बस्टिया के बीच आठवें मील पर मलबा आने से शनिवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग साढ़े तीन घंटे बंद रहा। इस कारण काफी वाहन रास्ते में फंस गए जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं सड़क बंद होने तक टनकपुर से आ रहे वाहनों को ककरालीगेट में ही रोक दिया गया।
आठवें मील पर शनिवार सुबह 5:30 बजे मलबा आ गया जिसे साफ करने के लिए एनएच खंड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो मशीनों से साढ़े तीन घंटे में इस मलबे को साफ किया जा सका। इसके बाद नौ बजे से आवाजाही सुचारु हो सकी। इसके अलावा चंपावत जिले में तीन (कजीना-पुनौली, हरम-रमैला और धौन-बड़ोली) ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत : 6
लोहाघाट : 4
पाटी : 3
टनकपुर : 26