{"_id":"57924f274f1c1bc148c4bdf4","slug":"debris-came-clthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल्थी के पास आया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल्थी के पास आया मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
चल्थी के पास आया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से नदी-नाले उफान पर है। चंपावत जिले के छह मार्ग अब बंद हैं। शारदा बैराज का डिस्चार्ज 55242 क्यूसेक और वाटर लेवल 219.70 मीटर रहा। लोहाघाट-बाराकोट मार्ग में गलचौड़ा के पास देवदार का पेड़ गिरने से करीब एक घंटे यातायात ठप रहा। सूचना मिलने पर लोनिवि के अभियंता चंद्रशेखर मुरारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि चल्थी के पास मलबा आने से शुक्रवार दिन में दस मिनट तक आवाजाही ठप रही। रीठाखाल-मनटांडे, तड़ीगांव-इंद्रपुरी, पनियां-रीठाखाल, धौन-सल्ली, बगौटी-डुगंरालेटी, खटोली मल्ली मोटर मार्ग अब बंद है। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि सभी बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी और अन्य जरूरी उपकरणों को भेजा गया है। बाइक से श्रीरीठा साहिब जा रहे सिक्ख तीर्थयात्री भी बारिश में फंस गए।
विज्ञापन
डुंगरी गांव में संपर्क मार्ग टूटा
बारिश से सेराखेत में मनरेगा के तहत बनी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। डुंगरी गांव में संपर्क मार्ग टूटने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। खूनाबोरा से मझेड़ा जाने वाले पैदल मार्ग में बनी पुलिया भी ध्वस्त हो गई। विविल में सिंचाई गूल की दीवाल ध्वस्त होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन