फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two and a half year old child died after falling from the roof tanakpur Champawat Uttarakhand news

Champawat News: छत से गिरकर ढाई साल के बच्चे की मौत, हादसे से परिवार में मचा कोहराम

Thu, 07 Sep 2023 02:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 07 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

खेलते समय पैर फिसलने से ढाई साल के बच्चे की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two and a half year old child died after falling from the roof tanakpur Champawat Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर की विष्णुपुरी कॉलोनी में घर की छत से गिरकर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। विष्णुपुरी निवासी धर्मेंद्र राय का ढाई साल का बेटा आकाश घर की छत पर अकेला खेल रहा था। खेलते समय पैर फिसलने से वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


परिजन उसे उप जिला अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरने से मृतक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी थी। मृतक बच्चे के पिता धमेंद्र राय रेलवे में संविदा कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Instagram: रील बनाने के लिए बेजुबान के साथ ऐसा सुलूक...लड़की ने कुत्ते को बीयर पिलाई, अब पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर पथराव और मारपीट का आरोप
ग्राम पचनई निवासी अनीता देवी ने मंगलवार को एसपी देवेंद्र पींचा को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि गांव में रहने वाले एक परिवार के छह लोगों ने उसके घर में पथराव किया। इसका विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता की गई। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोप की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed