फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death Of Child in Reetha Sahib

एंबुलेंस की खामी ने ली नवजान की जान: चार दिन के मासूम को नहीं मिला समय पर इलाज, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Mon, 05 Sep 2022 04:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रीठा साहिब (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रीठा साहिब (चंपावत)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 04:40 PM IST
सार

ऑक्सीजन की कमी से शिशु को रेफर करना जरूरी था लेकिन रीठा साहिब की आपात सेवा 108 की एंबुलेंस खराब होने से नहीं मिल सकी। आनन फानन में परिजन दो हजार रुपये में टैक्सी से शिशु को पाटी अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवजात ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Death Of Child in Reetha Sahib
रीठा साहिब की खराब हुई आपात सेवा 108 की एंबुलेंस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT

विस्तार

रीठा साहिब की आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस की खामी ने चार दिन के शिशु की जान ले ली। समय पर एंबुलेंस न मिलने से नवजात को टैक्सी से हल्द्वानी अस्पताल की ओर ले जाया गया लेकिन पाटी अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


रीठा साहिब के चौड़ामेहता निवासी प्रदीप सिंह मेहता की पत्नी चंद्रकला मेहता ने पहली सितंबर को बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक नवजात का वजन और सेहत ठीक थी लेकिन रविवार को एकाएक तबीयत बिगड़ने पर शिशु को रीठा साहिब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी आकाश रावत ने प्राथमिक इलाज करने के बाद नवजात को हायर सेंटर रेफर किया। ऑक्सीजन की कमी से शिशु को रेफर करना जरूरी था लेकिन रीठा साहिब की आपात सेवा 108 की एंबुलेंस खराब होने से नहीं मिल सकी। आनन फानन में परिजन दो हजार रुपये में टैक्सी से शिशु को पाटी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी से रीठा साहिब की ओर भेजी गई 108 एंबुलेंस ने टाकखंदक गांव में शिशु को टैक्सी से एंबुलेंस में शिफ्ट किया लेकिन हालात गंभीर होने पर एंबुलेंस शिशु को पाटी अस्पताल ले गई। पाटी की डॉ. मोनिका जोशी ने बताया कि शिशु ने यहां पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया था।

चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाती
डॉ. जोशी का कहना है कि शिशु का पूरा शरीर पीला होने से पीलिया से मौत प्रतीत होती है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर से लेकर अन्य आपात चिकित्सकीय सुविधा होती है लेकिन जीप-टैक्सी से इमरजेंसी में बीमार को ले जाने से चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाती है। वहीं सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को 108 सेवा के खराब होने की सूचना नहीं है।

गर्भवती महिला को छोड़कर लौट रही एंबुलेंस हुई खराब
एक गर्भवती को रविवार तड़के अस्पताल छोड़कर लौट रही यह एंबुलेंस भिंगराड़ा के पास खराब हो गई। रीठा साहिब की एंबुलेंस ने रविवार तड़के गर्भवती पूनम देवी को लोहाघाट पहुंचाया लेकिन वापसी में एंबुलेंस का इंजन खराब हो गया। लधिया घाटी क्षेत्र में रीठा साहिब में आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस है लेकिन जुलाई से यह एंबुलेंस तीन बार खराब हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...Himalaya Crisis Series: हिमालय में सुरंगों का जाल बन न जाए जंजाल, पर्यावरणविद् चिंतित, भूकंप बन सकता है खतरा

रीठा साहिब की आपात सेवा 108 की एंबुलेंस में इंजन खराब होने से भिंगराड़ा में खड़ी है। इसे भेजा जा रहा है। इस एंबुलेंस के ठीक न होने तक रीठा साहिब की कॉल को पाटी की एंबुलेंस के जरिये पूरा किया जाएगा। - कमल शर्मा, जिला प्रबंधक, आपात सेवा 108, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed