{"_id":"64de50b907ab8a69bb0f7cf6","slug":"dead-body-of-khatimas-youth-found-drowned-in-hudi-river-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-601-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हुड्डी नदी में डूबे खटीमा के युवका शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हुड्डी नदी में डूबे खटीमा के युवका शव बरामद
Thu, 17 Aug 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चार दिन पूर्व हुड्डी नदी में बहे खटीमा के युवक का शव बृहस्पतिवार की देर शाम को बरामद हो गया। जल पुलिस, एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची टनकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
14 अगस्त को खटीमा से बनबसा के रास्ते कलौनिकया के निकट जंगल में मशरूम और कटरुवा बीनने आए चार युवकों में से कुटरा निवासी सुनील राणा पुत्र फूल सिंह नदी में बह गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उसका शव पानी में पेड़ की जड़ में फंसा हुआ मिला। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि टनकपुर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी। संवाद