{"_id":"57489e114f1c1b2f2d6930e3","slug":"daughters-will-be-awarded-to-promising","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहार बेटियों को सम्मानित किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहार बेटियों को सम्मानित किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट/पाटी (चंपावत)।
Updated Sat, 28 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में जिले का नाम रोशन करने वाली बाराकोट विकासखंड की दो होनहार बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में चाक गांव की चयनिका मेहता ने 93.4 प्रतिशत एवं तल्ली गुरना की अंकिता मेहता 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख खीमा मेहता, राजेंद्र मेहता का कहना था कि शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह, दान सिंह, जगदीश राम, पंकज मेहता, प्रकाश साह, जितेंद्र साह, सुंदर राम, होशियार सिंह, राकेश मेहता, गोविंद, दीवान सिंह, शमशेर सिंह आदि ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। उधर, बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम दस स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को पाटी के रौलमेल निवासी और सी-हॉक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने लडवाल फाउंडेशन की ओर से सहयोग राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में प्रथम आने वाले को 51 हजार, द्वितीय आने वाले को 31 हजार और तीसरे नंबर पर आने वाले छात्र को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह हाईस्कूल में प्रथम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार एवं तृतीय आने वाले छात्र को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही आर्थिक कमी के चलते आगे नहीं पढ़ा सकने वाले अभिभावकों का भी सहयोग करने की बात कही गई। ऐसे अभिभावक अपने बच्चों के अंकपत्र राज इलेक्ट्रॉनिक्स पाटी, महेश ढेक लोहाघाट एवं लडवाल स्टेटस चंपावत में जमा करवा सकते है।
विज्ञापन