फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Danger of flood in Banbasa due to under construction road connecting Diaport

Champawat News: डायपोर्ट को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क से बनबसा में बाढ़ का खतरा

Wed, 07 Aug 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Danger of flood in Banbasa due to under construction road connecting Diaport
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के ड्रायपोर्ट को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क से बनबसा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बीते दिनों बनबसा में बाढ़ से मची तबाही और नुकसान के लिए निर्माणाधीन सड़क को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि आठ और 13 जुलाई को हुई बारिश से बनबसा के देवीपुरा, गुदमी, पचपकरिया, पचपकरियागोठ, देशीफार्म, रेलवे लाइन, बमनपुरी, चंदफार्म, चूनाभट्टा गांव स्थित घरों में आठ से दस फीट तक पानी भर गया था। एक किशोरी की बहने से मौत हुई। कई मवेशी हताहत हुए। घरों में रखा साल भर का अनाज, बिस्तर, कपड़े,बर्तन सभी बरबाद हो गए। करीब 175 परिवारों को विस्थापित तक किया गया था।
विज्ञापन

टनकपुर के छीनी, बिचई, सेना छावनी, फागपुर, चंदनी, भजनुपर, बनबसा बाजार के बरसाती पानी की निकासी का एकमात्र स्थान देवीपुरा है। वहां सड़क निर्माण में मिट्टी और रेत भरान किया जा रहा है। इससे बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा है। देवीपुरा, पचपकरिया, देशीफार्म में कई बीघा भूमि पर रेत भर जाने से कृषि भूमि बंजर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एनएच 109 के निर्माण में रेलवे क्रासिंग के बाद शारदा नहर तक सड़क का निर्माण फ्लाई ओवर से करने की मांग की है, इससे बरसाती पानी की निकासी हो सके। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, प्रधान दीपक प्रकाश चंद, विनीता राना, महेश मुरारी, भावना नेगी, सुमन चंद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed