{"_id":"647e1d2b7e608830f80e7969","slug":"danger-at-every-step-on-the-900-meter-road-champawat-news-c-8-1-160078-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 900 मीटर सड़क पर पग-पग पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 900 मीटर सड़क पर पग-पग पर खतरा
Mon, 05 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से चंपावत के केंद्रीय विद्यालय जाने वाली जोखिमभरी सड़क। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत के केंद्रीय विद्यालय जाने वाली सड़क पर कदम-कदम पर खतरे हैं। खस्ताहाल सड़क से आवाजाही जोखिम भरी है। नागरिकों ने एनएच से लगे 900 मीटर की सड़क के इस हिस्से को सुधारने की मांग की है।
यहां से चार किलोमीटर दूर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय विद्यालय जाने वाली एसएसबी-बाजरीकोट लिंक मार्ग की सड़क जगह-जगह खराब है। पैरापिट नहीं है और एनएच किनारे बनी नाली भी नहीं ढकी गई है। केंद्रीय विद्यालय के अलावा एसएसबी की पंचम वाहिनी का मुख्यालय और आवासीय कॉलोनी भी यहीं हैं। बाजरीकोट गांव के लिए जाने का रास्ता भी यहीं से गुजरता है। ऊबड़ खाबड़ और कई जगह से टूटी सड़क से हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों ने शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
कोट
एनएच से एसएसबी, केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाली 900 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से जिला योजना से 10 लाख की राशि वर्तमान वित्त वर्ष में प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा सीएम घोषणा में क्षेत्र की विभिन्न आंतरिक सड़कों की मरम्मत में भी इसे शामिल किया गया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। अनुपम राय, एई, लोनिवि, चंपावत।