फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DAM files appointment file

डीएम ने की नियुक्ति वाली फाइल तलब

Sat, 01 Apr 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 01 Apr 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत में संविदा पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति की पत्रावली को जिलाधिकारी ने तलब किया है। पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति  समिति के अनुमोदन के बगैर की गई है। डीएम ने अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को मामले की जांच सौंपी है। अमर उजाला ने शनिवार को ‘कमेटी को पता नहीं और हो गई नियुक्ति’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई।
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में जारी शासनादेश के क्रम में संविदा पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने इस साल नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई थी। नियुक्ति को लेकर समिति की अब तक हुई तीनों बैठकों  में पर्यावरण मित्रों ने पत्रावली ही प्रस्तुत नहीं की। इसके चलते समिति ने  इस माह पूरी पत्रावली तैयार कर फिर बैठक करने का निर्णय लिया था। लेकिन इस  समिति के अनुमोदन के बगैर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने  आठ पर्यावरण मित्रों को मार्च के अंतिम सप्ताह में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए।
विज्ञापन


उधर नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा का कहना है कि नगर पंचायत बोर्ड  की बैठक में पर्यावरण मित्रों की स्थाई नियुक्ति पर सिर्फ चर्चा हुई थी। बोर्ड ने पर्यावरण मित्रों की स्थायी नियुक्ति का कोई निर्णय नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed