फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dakshmi's devotees in temples

दशमी को मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता

Tue, 27 Mar 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Tue, 27 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dakshmi's devotees in temples
दाणेश्वर गुफा में कलश यात्रा के साथ देवी की मूर्ति ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 चैत्र नवरातत्र की दशमी तिथि को देवी मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा। नाचनी के होकरा मंदिर में सैकड़ों लोगों ने गौदान किया। सुबह से मंदिरों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय के उल्का देवी, अंबिका देवी, कामाक्षा, कौशल्या देवी, वरदानी देवी, गुरना देवी, कनालीछीना के जयंती मंदिर और अन्य देवी मंदिरों में लोगों ने पूजा, अर्चना की।
विज्ञापन


कामाक्षा मंदिर में प्रबंधक खीमानंद शर्मा, हरि बल्लभ शर्मा आदि के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया।  सेरा के लोगों ने उल्का मंदिर में भंडारा किया। गंगोलीहाट के हाट कालिका, चामुंडा, शीतला, क्षमा, वैष्णवी, अंबिका, भुवनेश्वरी, जगदंबा, बेड़ीनाग के त्रिपुरासुंदरी, कोटगाड़ी मंदिर में लोगों की आवाजाही दिनभर बनी रही। होकरा माई के मंदिर में महाष्टमी, नवमी की रात भर लोगों ने जागरण किया।
विज्ञापन


दाणेश्वर गुफा में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट के सुतारगांव स्थित दाणेश्वर गुफा में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर दी है। कई गांवों के लोग मूर्ति को ढोल, नगाड़ों की थाप के बीच नगर से होते हुए गुफा तक ले गए। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सोमवार की सुबह बालातड़ी, बलीगांव, सुतारगांव, भाटगांव, रांकण के लोग ढोल, नगाड़ों के साथ नगर के पैनापानी जलधारे पहुंचे। वहां से महिलाओं ने जल भरकर कलश यात्रा निकाली। मां दुर्गा की मूर्ति को कलश यात्रा के साथ गुफा तक ले जाया गया। डौलिया, हाट के साथ नगर के लोगों ने मां की मूर्ति का पूजन किया। गुफा क्षेत्र में बने मंदिर में मूर्ति को स्थापित कर दिया गया है। मंदिर कमेटी के शंकर सिंह बोरा ने बताया कि मंगलवार को गुफा में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed