फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dairy cameti

डेरी ग्रुप सचिव के लिए अब इंटर विज्ञान की अनिवार्यता हटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dairy cameti
चंपावत। दुग्ध संघ में ग्रुप सचिव की भर्ती की योग्यता में बदलाव कर दिया गया है। इंटर विज्ञान की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब इस पद पर आवेदन के लिए सिर्फ इंटर होना जरूरी होगा। चंपावत के दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि इसे लेकर दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक ने नए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस साल जनवरी-फरवरी में डेरी के सचिवों से ग्रुप सचिव के लिए चंपावत में पांच पद निकाले गए थे। इंटर विज्ञान की अनिवार्यता के चलते लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते इन पदों को भरा भी नहीं जा सका। तबसे ये पद खाली हैं। चंपावत दुग्ध संघ की अध्यक्ष पार्वती जोशी ने बताया कि पदों के खाली रहने से सुपरविजन सहित कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे थे। इसके चलते न्यूनतम योग्यता में बदलाव को लेकर प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री धन सिंह रावत से अनुरोध किया गया था। मंत्री के निर्देश पर दुग्ध संघ के एमडी ने इंटर विज्ञान की अनिवार्यता को खत्म कर अब इंटर पास होना जरूरी किया है। अभ्यर्थी को इसके अलावा दुग्ध समिति के सचिव के रूप में तीन साल का अनुभव भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed