टनकपुर/चंपावत। जिला प्रशासन, खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में महिला और पुरुष ओपन साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के तहत कुल 40 लोगों ने भाग लिया। इसमें महिला ओपन वर्ग में कुल 12 महिलाओं और पुरुष ओपन वर्ग में 28 पुरुषों ने भाग लिया। साइकिल रैली में पुरुष और महिला वर्ग में 10 किमी की रैली हुई, जो स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर से किरोड़ा नाला होकर वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। पुरुष वर्ग में हिमांशु महर, गौरव, चेतन जोशी, मनोज, आयुष, महिला ओपन वर्ग में कोमल सागर, आयुषी प्रजापति, हिमांशी महर, अंकिता बोहरा, प्रार्थना पहले पांच स्थानों पर रहीं। मुकेश चंद्र शर्मा, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, ललित मोहन भट्ट, सूरज पांडेय, चंद्रशेखर ओली, दीपक पचोली, एसपी यादव आदि निर्णायक रहे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, ललित कुंवर, प्रकाश सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।