{"_id":"5d1645ac8ebc3e3cd62b94fa","slug":"customers-are-worried-due-to-less-staff-in-sbi-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई चंपावत में स्टाफ की कमी से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई चंपावत में स्टाफ की कमी से उपभोक्ता परेशान
Fri, 28 Jun 2019 10:21 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत एसबीआई में स्टाफ की कमी के कारण लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक में स्टाफ कमी से उपभोक्ताओं के महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो रहे हैं। दूरदराज से बैंक में आए उपभोक्ताओं के कार्य नहीं होने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसबीआई बैंक में स्टाफ की कमी एक महीने से चल रही है। कर्मचारियों की कमी के चलते उपभोक्ताओं के एक महीने से खाते नहीं खुल पा रहे हैं। खाताधारकों को अपनी ही धनराशि निकालने के लिए इन दिनों परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता हिमांशु जोशी, देवी दत्त, कैलाश चंद्र, गीता देवी, कमला जोशी, उत्तम देव आदि ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे बैंक के बाहर खड़े हो गए थे लेकिन एक बजे तक उनका नंबर ही नहीं आया।
विज्ञापन
इस संबंध में उप शाखा प्रबंधक मंगल सिंह पांगती ने बताया कि बैंक स्टाफ की कमी चल रही है। कर्मचारी नहीं होने से बैंक खाते नहीं खुल पा रहे हैं। कर्मचारी वापस आने के बाद बैंक की समस्या ठीक हो जाएगी।