{"_id":"681797713d0819c093037efc","slug":"curriculum-running-in-government-schools-is-dependent-on-guest-teachers-champawat-news-c-229-1-shld1026-123501-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सरकारी विद्यालयों में गेस्ट टीचरों के भरोसे चल रहा पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सरकारी विद्यालयों में गेस्ट टीचरों के भरोसे चल रहा पाठ्यक्रम
Sun, 04 May 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 04 May 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था गेस्ट टीचरों के भरोसे चल रही है। स्थायी शिक्षकों की भारी कमी के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई विद्यालयों में वर्षों से रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी है।
गांवों और कस्बों के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था नाम मात्र रह गई है। जिले में राजकीय इंटर काॅलेज 21 और हाईस्कूल 22 हैं। इसमें प्रवक्ता के 155 पदों में से 82 पदों पर शिक्षक कार्यरत है। 47 पदों पर गेस्ट टीचरों की तैनाती की गई है। प्रवक्ता के महिला वर्ग में 29 में से 19 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं। इसमें 10 गेस्ट टीचर भी हैं। हाईस्कूल में जिले में 288 पदों में से 244 पदों पर सहायक अध्यापक की तैनाती है। इसमें 27 गेस्ट शिक्षक कार्यरत हैं। महिला शाखा में 34 में से 27 पद पर शिक्षक तैनात हैं। सात में गेस्ट टीजर हैं। इंटर में 83 पद प्रवक्ता संवर्ग और हाईस्कूल में 51 पद जिला मुख्यालय में रिक्त हैं। सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि शासन स्तर से शिक्षकों की तैनाती होने पर रिक्त पद भरे जाएंगे।