फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Curb inflation

महंगाई पर अंकुश लगाओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Curb inflation
तहसील परिसर में धरने पर बैठे इंसाफ द पावर संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। भ्रष्टाचार और महंगाई पर अंकुश लगाने और शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर इंसाफ द पावर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील में धरना दिया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष तिलक राम की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और समस्याओं के समाधान के लिए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य भ्रष्टाचार और जन समस्याओं को दूर कराना है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को सौंपे मांग पत्र में संगठन ने क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना करने, हर घर नल-हर घर जल योजना को शहरी क्षेत्र में भी लागू करने, शारदा चुंगी-क्रशर मार्ग का जीर्णोद्धार करने, स्मैक और चरस जैसे नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, उचौलीगोठ 29 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र में जन भावना के अनुरूप खनन करने, पिथौरागढ़ चुंगी तिराह पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने, सब्जी मंडी, मांस, मुर्गा व मछली की दुकानों के लिए अलग जगह उपलब्ध कराने की मांग की। धरने पर मुकेश कुमार, विजेंद्र कुमार, मुकेश, पुष्कर राम आदि बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed