{"_id":"5d98d3268ebc3e017941f879","slug":"cultural-tanakpur-news-hld359353774","type":"story","status":"publish","title_hn":"जै माता दी के उद्घोष से गुंजायमान मां पूर्णागिरि धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जै माता दी के उद्घोष से गुंजायमान मां पूर्णागिरि धाम
विज्ञापन
सप्तमी पर शनिवार को देवी मां का डोला लेकर भक्तिगीत पर थिरकते मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को पैदलज
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र में मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला शनिवार को भी बना रहा। सप्तमी पर काफी संख्या में पहुंचे भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
दूर-दराज से वाहनों से आने के अलावा देवी मां का डोला लेकर भक्तिगीतों पर थिरकते पैदल आते भक्त भी बड़ी संख्या में पहुंचे। रविवार को अवकाश और नवरात्र की अष्टमी के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ने की उम्मीद है।
मां पूर्णागिरि धाम में इन दिनों शारदीय नवरात्र के चलते खासी रौनक है। हर दिन देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र में पंचायत चुनाव का मां पूर्णागिरि धाम की रौनक पर कोई असर नहीं पड़ा। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना रहा। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक शनिवार को करीब पांच हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
पीलीभीत से भक्तों की एक बड़ी टोली देवी मां की डोला यात्रा के साथ भक्तिगीतों पर थिरकती पैदल मां के दरबार पहुंची। श्रद्धालुओं की आवाजाही से इन दिनों शारदा स्नानघाट और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव बाजार में भी खासी रौनक बनी हुई है। मां पूर्णागिरि के दर्शन के उपरांत भक्त ब्रह्मदेव स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर यात्रा पूरी कर रहे हैं। रविवार को अष्टमी और सोमवार को नवमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ने की उम्मीद है।