{"_id":"64626f78f8905baf5c0f56d9","slug":"cultural-programme-temple-will-be-maintained-champawat-news-c-8-1-140854-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मड़ पसौली में सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मड़ पसौली में सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू
Mon, 15 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट गुमदेश के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का जीर्णोद्घार कार्य शुरू।
- फोटो : लोहाघाट गुमदेश के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का जीर्णोद्घार कार्य शुरू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद गुमदेश क्षेत्र के मड़ पसौली स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर जीर्णोद्धार के लिए क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक और ग्राम प्रधान मोहित पाठक के प्रयास रंग लाए।
कला एवं संस्कृति विभाग से मंदिर जीर्णोद्धार के लिए आठ लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। मंदिर के पुजारी पंडित शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि मड़ में ऐतिहासिक सूर्य मंदिर है जो पुरातत्व विभाग के अधीन आता है। बताया कि मंदिर काफी पुराना होने के चलते वह उत्तर दिशा की ओर झुक गया था। करीब दो हजार वर्ष पूर्व कत्यूरी शासन काल में देवलकोट मड़ पसौली में इस ऐतिहासिक सूर्य मंदिर की स्थापना की गई थी। सूर्य मंदिर में सूर्य प्रतिमा और शिवलिंग भी विराजमान थे जो वर्तमान में मड़ के ही भगवती मंदिर में स्थापित हैं। वहीं पर ही आज भी उनकी पूजा-अर्चना होती है।
पीड़ा शैली में बने सूर्य मंदिर की दीवारों पर लिखे शिलालेखों से ज्ञात होता है कि दक्षिण भारत से भी मंदिर के दर्शन करने लोग आते थे। मंदिर के पुजारी पं. शंकर दत्त पांडेय, ग्राम प्रधान युगल धौनी, देव सिंह धौनी, दीपक नाथ गोस्वामी, डॉ.चंद्र सिंह सौन, उमेश पांडेय, जगदीश पांडेय, रघुवर सिंह पुजारी, लक्ष्मण सिंह पुजारी, लाल सिंह आदि ने पाठक दंपती का आभार जताया।