फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees reached to worship Maa Poornagiri

पूर्णागिरि मेला : नेपाल के श्रद्धालुओं के आने से बढ़ी चहलकदमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached to worship Maa Poornagiri
टनकपुर सीमा के रास्ते मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाते नेपाली श्रद्धालुओं की टोली। - फोटो : TANAKPUR
उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं की आवक कम रही। अलबत्ता दर्शन को आए श्रद्धालुओं में पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालु संख्या अधिक रहीं। ब्रह्मदेव सीमा के रास्ते नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में भक्त देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचे। इधर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मेला प्रशासन अलर्ट बना हुआ है। कोरोना से बचाव के नियमों को पालन कराने के साथ ही पुलिस के जवान मास्क का वितरण करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दो दिन से मेले में यूपी समेत उत्तर भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम होने से मेले की रौनक फीकी पड़ी है। शुक्रवार को नवरात्र के चौथे दिन भी करीब डेढ़ हजार भक्त ही देवी मां के दर्शन को पहुंचे। इधर पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। ब्रह्मदेव सीमा के रास्ते शुक्रवार को काफी संख्या में श्रद्धालु नवरात्र में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए पहुंचे। जिससे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की थोड़ी चहलकदमी बनी रही।
विज्ञापन

मेले के सुरक्षा प्रभारी सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं को मास्क बांटते पुलिस कर्मी।

पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं को मास्क बांटते पुलिस कर्मी।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed