{"_id":"5dcae7f08ebc3e5b39797fea","slug":"cultural-programme-tanakpur-news-hld3637714114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया प्रकाश पर्व
विज्ञापन
रीठा साहिब गुरुद्वारे में पवित्र गुरु वाणी का पाठ करते ग्रंथी पवनदीप सिंह।
- फोटो : CHAMPAWAT
कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जी के 550वें प्रकाश पर्व को गुरु पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर रीठा साहिब के गुरुद्वारे को खास तौर पर सजाया गया था।
मंगलवार को सुबह से ही संगत का आना शुरू हो गया। नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाबा फतेह सिंह ने संगत को गुरु नानक देव महाराज के ईश्वर के एक होने और प्रेम से रहने के संदेश को मानने की सीख दी। गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रही श्री गुरुग्रंथ साहिब की अखंड लड़ी के पाठ का मंगलवार को समापन हुआ। दिनभर सबद-कीर्तन सहित तमाम धार्मिक गतिविधियां हुईं।
ग्रंथी आदेश सिंह, रंजीत सिंह, पवनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, हीरा सिंह आदि ने सबद-कीर्तन किए। गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम को सरोपा भेंट किया। लंगर में बड़ी तादाद में संगत ने प्रसाद छका। रात को आतिशबाजी की गई। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य रेखा गोस्वामी, दीपक गिरि गोस्वामी, फोरमैन दीवान राम, सुरेश, हरीश, सतनाम सिंह, पैरा लीगल वालंटियर भुवन आर्या, हयात राम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया प्रकाश पर्व
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। सिख समुदाय ने गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया। गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन और अरदास के बाद लंगर आयोजित किया गया। उधर बनबसा सेना छावनी स्थित 22 सिख रेजीमेंट में भी तीन दिनों से चला आ रहा प्रकाश पर्व पर भंडारा आयोजित किया गया।
टनकपुर में गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी ठाकुर सिंह एवं प्रताप सिंह की टोली ने शबद-कीर्तन और ज्ञानी सुखविंदर सिंह ने अरदास कराई, जिसमें सिख समुदाय ने शिरकत की।
इस मौके पर गुरुद्वारे के प्रबंधक जसपाल सिंह, जसवंत सिंह, रविंद्र सिंह, बरियाम सिंह, मनमीत सिंह, गुरुमीत सिंह, सुरजीत सिंह, अमृत पाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। उधर, बनबसा सेना छावनी स्थित 22 सिख रेजीमेंट में सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह की देखरेख में अखंडपाठ, अखंडपाठ भोग, अरदास के बाद गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सैनिकों, परिजनों के अलावा अतिथियों ने बड़ी संख्या में भोग लगाया। ब्यूरो

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन करती संगत।- फोटो : TANAKPUR