फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme

नटखट कान्हा के आकर्षक रूपों से बच्चों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
टनकपुर में संस्कार भारती संस्था द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण क? - फोटो : TANAKPUR
संस्कार भारती संस्था द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने नटखट कान्हा के विभिन्न आकर्षक रूप धारण कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कुंवर जंग बहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भीम दत्त शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत पेश किया।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र शास्त्री, कैलास चंद्र लोहनी, पूरन चंद्र भट्ट, डा. देवी दत्त जोशी, शांति भट्ट, गीता जोशी, कलावती कापड़ी, देव सिंह महर ने जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था के जिला संयोजक कांतिबल्लभ जोशी ने संस्कार भारती के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। अध्यक्षता संस्था के जिला संयोजक जोशी ने और संचालन प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी ने किया।
कार्यक्रम में अश्विनी भट्ट, पूरन चंद्र, रेखा पांडेेय, राजू महर, कुंदन महर, करन नेगी, तारा मेहरा, विनय पाठक, संतोष राना, विमला जोशी, महेश पांडेेय, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, दिव्या जोशी, अनीता जोशी, जानकी, सीता कलखुड़िया, नवीन जोशी, राज किशोर आदि ने सहयोग दिया।
श्याम मित्र मंडल का जन्माष्टमी कार्यक्रम आज
टनकपुर (चंपावत)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से शुक्रवार को शहर के शिवालय मंदिर में रात 8 बजे से 12 बजे तक जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित होगा। संरक्षक दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय और बाहर के कलाकार श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन करेंगे।
दयानंट स्कूल में हुआ जन्माष्टमी कार्यक्रम
टनकपुर (चंपावत)। दयानंद इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी कार्याक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने गीत और भाषण के माध्यम से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या माहेश्वरी पांडेय, अनीता, पुष्पा, ज्योति, निर्मला, नीति, प्रियंका, ममता, कुसुम, अशोक, कुमुद आदि मौजूद थे।
भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया
लोहाघाट(चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 12 गांवों और नगर क्षेत्र के लोग आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को चित्रकूट के कथावाचक भवन त्रिपाठी सुधांश ने भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं का बखान किया।
मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और मुख्य संयोजक श्रीश्री 1008 स्वामी मोहनानंद तीर्थ ने बताया कि भागवत कथा 49वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। 24 अगस्त को भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। शुक्रवार को श्रद्धालु उपवास रखेंगे और रात को 12 बजे तक कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा। भागवत कथा में मुख्य यजमान दिनेश ढेक हैं। आयोजन में प्रबंधन समिति महासचिव प्रकाश राय, सचिन जोशी, जीत सिंह माहरा, कीर्ति बगौली, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, कैलाश ढेक, ललित भट्ट, रामू जोशी, रामचंद्र बिष्ट, महंत मोहन गिरि आदि सहयोग कर रहे हैं।
धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाई जाएगी। बमनपुरी स्थित मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर कमेटी, फागपुर जन्माष्टमी कमेटी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी गुदमी गढ़ीगोठ नया बस्ती की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बमनपुरी भूमिया मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने बताया कि 23 अगस्त को भूमिया मंदिर में पूजापाठ के अलावा भजन कीर्तनों का आयोजन किया जाएगा।
रात को बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रमों के आयोजनों की जिम्मेदारी पं. भुवन भट्ट और गोविंद शर्मा को सौंपी गई है। फागपुर जन्माष्टमी कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी गुदमी गढ़ीगोठ नया बस्ती के अध्यक्ष भरत प्रसाद ने बताया कि 24 अगस्त को श्रीकृष्ण लीला का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 25 अगस्त को भारत और नेपाल के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

लोहाघाट के शिवालय में चल रही श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।

लोहाघाट के शिवालय में चल रही श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed