{"_id":"5d407b308ebc3e6ce13933da","slug":"cultural-programme-tanakpur-news-hld3509973104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा के शिवभक्तों ने शारदा से जलभर कलश यात्रा निकाली, शिवालयों में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा के शिवभक्तों ने शारदा से जलभर कलश यात्रा निकाली, शिवालयों में किया जलाभिषेक
विज्ञापन
टनकपुर के शारदा घाट से कलश में जलभर शिव मंदिर में जलाभिषेक को जाती बनबसा की महिलाएं।
- फोटो : TANAKPUR
सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए शारदा का पवित्र जल लेने वाले भक्तों का इन दिनों शारदा घाट पर तांता लगा है। हर दिन बड़ी संख्या में शिव भक्त जल लेने यहां पहुंच रहे हैं जिससे क्षेत्र का वातावरण शिव भक्तिमय बना हुआ है।
मंगलवार को बनबसा के मां पूर्णागिरि कीर्तन मंडल एवं मंदिर समिति से जुड़े महिला और पुरुष शिव भक्तों की टोली शारदा का जल लेने पहुंची। उन्होंने टनकपुर से चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाल भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
पं. दयाकिशन पंत के पौरोहित्य में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने सैनिक छावनी स्थित शिवालय और बनबसा स्थित शिव मंदिर के साथ ही बनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
कलश यात्रा में पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान, भुवन चंद्र भट्ट, प्रकाश गोस्वामी, उमेद सिंह नेगी, उमेश भट्ट, नरेंद्र गोयल, जानकी भट्ट, योगिता वर्मा, भगवती थ्वाल, नरेंद्र थ्वाल, जवन सिंह नेगी आदि शामिल थे।

टनकपुर के शारदा घाट से जलभर कलश यात्रा निकाल शिव मंदिर में जलाभिषेक को जाती बनबसा की महिलाएं।- फोटो : TANAKPUR