{"_id":"684c5f015ab44919cb0e7df0","slug":"cultural-programme-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1007-125210-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मेला स्पेशल ट्रेनों से हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मेला स्पेशल ट्रेनों से हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंच रहे
विज्ञापन
टनकपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी मेला स्पोशल ट्रेन में बैठते मां पूर्णागिरि के श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले का 15 जून को औपचारिक रूप से समापन होगा। वर्तमान में रेलवे की ओर से मेला स्पेशल ट्रेनों में श्रद्धालुओं का रेला आने से रेलवे स्टेशन में माहौल भक्तिमय है। तीन मेला स्पेशल ट्रेन 16 मार्च से 19 मार्च के बीच से संचालित की गईं। इनमें एक ट्रेन 7 मई को बंद कर दी गई लेकिन दो ट्रेनों में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि फिलहाल दोनों ट्रेनों का संचालन 30 जून तक निर्धारित है।
बता दें कि इस बार होली के बाद 15 मार्च को मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठूलीगाड़ में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। मेले में श्रद्धालु पैदल, निजी वाहन, बस, बाइक के साथ ही रेल से भी उमड़ते हैं। इस बार रेलवे की ओर से कासगंज से टनकपुर तक 16 मार्च से ट्रेन (05457) चलाई जिसमें 16 मार्च से 31 मार्च तक दोपहर 1:40 बजे 36,915 श्रद्धालु, अप्रैल में 54 हजार, मई में 60,650, जून में 12 जून तक प्रतिदिन 2500 श्रद्धालु पहुंचे हैं और जाना जारी है।
बरेली से 19 मार्च से संचालित ट्रेन (05307) में रात 9:30 बजे 31 मार्च तक 15,240 श्रद्धालु, अप्रैल में 17,303 श्रद्धालु, मई में 10 हजार, जून में प्रतिदिन चार से पांच सौ श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। जबकि 19 मार्च से पीलीभीत से संचालित ट्रेन (05310) जो टनकपुर से रात 11:45 बजे रवाना हो रही थी, उसमें 31 मार्च तक 468, अप्रैल माह में 1600 श्रद्धालु गए। सात मई को ट्रेन बंद कर दी। बताया गया कि मेले के अंतिम दिनों में दोनों ट्रेनों में श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। बहरहाल 30 जून तक दो ट्रेनों का संचालन निर्धारित है।