फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme in Cailpal Temple

कैलपाल मंदिर में डोला यात्रा के साथ हुआ मेले का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in Cailpal Temple
चंपावत के दियूरी में कैलपाल मंदिर से डोला यात्रा ले जाते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
जिले के दूरस्थ क्षेत्र दियूरी के कैलपाल मंदिर में हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले एक दिनी मेले का मंगलवार को डोला यात्रा के साथ समापन हो गया। डोला यात्रा की पूर्व संध्या पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों की ओर से पुरानी परंपरा में पहाड़ी गीतों, झोड़ा, चांचरी एवं कहानी किस्सों के साथ पूरी रात भर जागरण किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि पुरानी मान्यताओं के अनुसार सोमवार की रात्रि डोले को गांव से कैलपाल मंदिर ले जाया गया और मंगलवार को सुबह डोले को कैलपाल मंदिर से माता देवी के मंदिर में ले जाया गया। यह डोला एक साल तक फिर माता के मंदिर में ही रहता है।
विज्ञापन

कहा जाता है कि मां की इतनी शक्ति है कि जब डोला कैलपाल मंदिर को ले जाया जाता है तो वह इतना भारी हो जाता है कि सैकड़ों लोगों को ले जाना मुश्किल होता है लेकिन जब वह कैलपाल मंदिर से माता के मंदिर को जाता है तो वह फूल के समान हल्का हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग बताते हैं कि कैलपाल मंदिर में मां का ससुराल माना जाता है जिस कारण यह सब होता है। बताया जाता है ब्यानधुरा मंदिर की तरह ही कैलपाल मंदिर भी एक शक्ति पीठ है जहां पूजा अर्चना करने से नि:संतानों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य ने किया भंडारे का आयोजन
चंपावत। दियूरी से निर्विरोध चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा की ओर से कैलपाल मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शामिल सभी लोगों से क्षेत्र की समस्याओं में सहयोग करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बालम सिंह बोहरा, कमल बोहरा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed