फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural news in district.

Champawat News: ओल्ड लिपुपास से यात्रियों ने किए पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन

Mon, 07 Oct 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 07 Oct 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cultural news in district.
धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से संचालित यात्रा के तहत चार यात्रियों ने ओल्ड लिपुपास दर्रे से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बाद में यात्री सकुशल गुंजी लौट आए।
विज्ञापन

बीते दिन तीन पुरुष और एक महिला यात्री हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे। यहां जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने उनका स्वागत किया। ग्राम नाबी स्थित होम स्टे में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को यात्री गुंजी से नाभीढांग तक वाहन से पहुंचे और ओम पर्वत के दर्शन किए। इसके बाद यात्री 200 मीटर की पैदल दूरी तय कर ओल्ड लिपुपास की चोटी पर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की नगरी कैलाश पर्वत के दर्शन किए। यात्री बम बम भोले के जयकारे के साथ वापस गुंजी लौट आए। यात्रियों ने कहा कि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन से उनके मन को काफी सुकून मिला है। उन्होंने कैलाश पर्वत दर्शन की यात्रा शुरू किए जाने पर सरकार का आभार जताया। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि यात्रियों में हिमाचल से सुलोचना चौहान, झारखंड से नीलेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, महाराष्ट्र से देवम कटारिया शामिल हैं। यात्री आज आदि कैलाश दर्शन को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed