{"_id":"5d9f645c8ebc3e015e1b7226","slug":"cultural-champawat-news-hld3599121200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलिमा नीलिमा ओ पाकी जाला कैलमा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलिमा नीलिमा ओ पाकी जाला कैलमा...
विज्ञापन
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट में पांच दिनी लड़ीधूरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और अल्मोड़ा के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। अल्मोड़ा के कलाकारों ने नीलिमा नीलिमा ओ पाकी जाला कैलमा की शानदार प्रस्तुति दी।
बुधवार को मुख्य अतिथि बाराकोट के बीडीओ कमल किशोर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं की टीम की ओर से आयोजित किए जाने वाले लड़ीधूरा महोत्सव के चलते बाराकोट क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। विशिष्ट अतिथि लोहाघाट के चेयरमैन गोविंद वर्मा, प्रशांत वर्मा, नवीन नाथ, केदार बोहरा, दीपक साह, राजकिशोर साह, नन्नू वर्मा रहे।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सलीम के नेतृत्व में हरियाणा, शिवानी नेगी के नेतृत्व में हिमाचल, प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोड़ा के कलाकारों के दल ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अल्मोड़ा के दल नायक ललित बिष्ट के कलाकारों ने शिव वंदना से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने गढ़वाली गीत नीलिमा नीलिमा ओ पाकी जाला कैलमा गीत दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
विज्ञापन
महोत्सव में आज
कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 9.30 बजे
सुलेख प्राथमिक और जूनियर वर्ग 10 बजे
वाद-विवाद जूनियर एवं सीनियर 11 बजे
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 12 बजे
कवि सम्मेलन एक बजे
घड़ाफोड़ महिला वर्ग दो बजे
शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता 5.30 बजे
सांस्कृतिक संध्या सात बजे