फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

गाईए गणपति गजवंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
cultural
ोहाघाट की रामलीला में राम,लक्ष्मण,सीता को गंगा पार कराता केवट परिवार। - फोटो : LOHAGHAT
जिला मुख्यालय के मल्लीहाट में पंचमी नवरात्र पर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया गया। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने रिबन काट कर रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नटी-सूत्रधार ने गाइए गणपति गजवंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन से रामलीला मंचन की शुरूआत की। इसके बाद रावण का भगवान शिव से वरदान मांगना, पर्वत का डोलना आदि का मंचन दिखाया गया।
विज्ञापन

सूत्रधार के रूप में जगदीश पचौली और नटी के रूप में दीपक ने अभिनय किया। राम का अभिनय भानु तड़ागी, लक्ष्मण का कमल बिष्ट, रावण का अशोक वर्मा, शिवजी का सुभाष जोशी, कुंभकर्ण का कपिल खर्कवाल, विभीषण का अभिनय बबलू बिष्ट ने किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष भगवतशरण राय, देवी लाल वर्मा, सुदर्शन लाल, मुक्तेश पचौली, दीपक तड़ागी, सभासद रोहित बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर आयोजित हो रही 119 वें वर्ष की रामलीला के पांचवें दिन राम, लक्ष्मण और सीता का वन को जाना, दशरथ की मृत्यु के बाद राम-केवट, शत्रुघ्न-मंथरा संवाद और भरत, शत्रुघ्न का पूरे परिवार के साथ राम से वन में मिलना।
कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और जीवन गहतोड़ी के संचालन में आयोजित रामलीला में राम का अभिनय अजय कलखुडिय़ा, लक्ष्मण का अभिनय कनिष्क राय, सीता का भावना, भरत का मनीष और शत्रुधन का हर्षित पंत, दशरथ का शिक्षक जगदीश जोशी, सुमंत का शिक्षक सुनील पांडेय, केवट का अभिनय सुमित गड़कोटी ने किया।
कर्णकरायत में पंचम दिवस की रामलीला में सुमंत, राम, लक्ष्मण और सीता को वापस अयोध्या लौटने के लिये कहना, भरत-शत्रुघ्न का ननिहाल से वापस लौटना, शत्रुघ्न का मंथरा को लात मारना, भरत का राम चरण पादुकाएं लेकर वापस अयोध्या लौटने तक की लीला दिखाई गई।
सुमंत का अभिनय रामू र्खवाल, निषाधराज का त्रिलोचन मुरारी, केवट परिवार का सतीश महरा, सुभाष मुरारी, भरत का प्रियांशु मुरारी, शत्रुघ्न का तनिष्क महरा, दशरथ का विशाल फर्त्याल, कौशल्या का विकास, कैकई का नमन, सुमित्रा का अभिनय साक्षी महरा ने किया।
चौमेल में आठ से होगा रामलीला का मंचन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल में आठ अक्तूूबर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से शांति व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा।

कमेटी के अध्यक्ष दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी धीरेंद्र गुंज्याल को ज्ञापन भेजकर रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर लाल सिंह, संजय फर्त्याल, शिव दत्त जोशी, विजय जोशी, श्याम सिंह, उमेद सिंह, चांद बोहरा, हरीश पाठक आदि मौजूद रहे।

चंपावत की मल्लीहाट रामलीला में प्रथम दिन नटी सूत्रधार अभिनय करते हुए।

चंपावत की मल्लीहाट रामलीला में प्रथम दिन नटी सूत्रधार अभिनय करते हुए।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed