फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

बिशुंग और सुंई गांव में पांच अगस्त से होगा सतचंडी यज्ञ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
cultural
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी के निर्माणाधीन कालेशव बाबा मंदिर में श्रमदान से छत डालते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
बीस गांव बिशुंग और पांच गांव सुंई के लोगों के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर में पांच अगस्त से पांच दिवसीय सतचंडी यज्ञ होगा। यज्ञ की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से राकेश को अध्यक्ष और जीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को जूनियर हाईस्कूल कर्णकरायत परिसर में मंदिर के पुजारी देवदत्त पुजारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुख- समृद्धि, शांति के लिए पांच से नौ अगस्त तक सतचंडी यज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

यज्ञ के प्रथम दिन कर्णकरायत के भगवती मंदिर से कड़ाई मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में नवीन चंद्र मुरारी, बृजेश माहरा, दिनेश सिंह ढेक, रमेश मुरारी, प्रकाश करायत, आनंद मुरारी, देवेंद्र बोहरा, पंकज मुरारी, कैलाश सिंह, ललित गड़कोटी, शीषराम मुरारी, ललित चौबे, हरीश पुजारी, नीरज करायत, मदन पुजारी, विनोद करायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेशन मंदिर के जीर्णोद्धार का काम जारी
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत रायनगरचौड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से प्राचीन कालेशन मंदिर के जीर्णोद्धार का काम जारी है। रविवार को डाली गई मंदिर की छत में ग्रामीणों ने श्रमदान किया। रायनगर चौड़ी और सैलानीगोठ के ग्रामीणों ने इस मंदिर के निर्माण का कुछ समय पूर्व बीड़ा उठाया है।
निर्माण में युवाओं की ओर से अहम भूमिका निभाई जा रही है। गांव के युवा समय निकालकर मंदिर में कार्य कर रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान रमेश चंद्र राय, धर्मानंद राय, गंगा दत्त राय, भैरव सेठजी आदि का कहना है कि 200 साल पुराना कालेशन बाबा मंदिर ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। कालेशन बाबा की सच्चे मन से पूजा करने वाला उनका उपासक कभी खाली हाथ नहीं लौटता।
मंदिर निर्माण में निवर्तमान बीडीसी सदस्य भैरव राय की ओर से विशेष सहयोग दिया जा रहा है। जनार्दन राय, हरीश कापड़ी, पूरन चंद्र जोशी, रमेश चंद्र राय, बलदेव राय, खीमानंद राय, मोहन चंद्र राय, नरेश चंद्र राय, हरीश कापड़ी, दिनेश चंद्र राय, हेमंत राय, राजेंद्र राय, नीरज, संजय, राजेश, जितेंद्र, कमल, जगदीश, नवल, करन आदि ने श्रमदान किया।

डिप्टेश्वर मंदिर परिसर में हुआ श्रमदान
चंपावत। डिप्टेश्वर मंदिर और होली कमेटी मांदली की ओर से श्रमदान किया गया। रविवार को नौलों की सफाई के साथ ही रास्ते दुरुस्त किए गए। निर्णय लिया गया कि गंडक नदी की स्वच्छता के लिए अभियान चलेगा। इस दौरान आयोजित बैठक में तय किया गया कि हर साल सावन के दूसरे रविवार को मंदिर में शिवार्चन और भंडारा होगा।

बिशुंग के कड़ाई देवी मंदिर में शतचंडी यज्ञ के आयोजन को लेकर चर्चा करते ग्रामीण।

बिशुंग के कड़ाई देवी मंदिर में शतचंडी यज्ञ के आयोजन को लेकर चर्चा करते ग्रामीण।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed