{"_id":"5748850c4f1c1ba22c692f0b","slug":"crusis-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने को उमड़ रहा लोगों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरने को उमड़ रहा लोगों का हुजूम
ब्यूराे/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Fri, 27 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पानी की कमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पेयजल किल्लत के चलते लोग पैदल दूरी तय कर गाड़-गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जल संस्थान के पेयजल का वितरण करने से लोगों को आंशिक राहत मिली है। जल संस्थान ने स्टेशन चौराहे, माराकोली, मष्टा मंदिर कालोनी, खड़ी बाजार, न्यू कालोनी सहित तहसील चौराहे पर पिकअप के जरिए पानी बांटा। वाहन आते ही लोगों में पानी के लिए होड़ मची रही। जल संस्थान के अभियंता चंद्रशेखर पंत के अनुसार वाहन से जलापूर्ति कर लोगों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
चंपावत। कुछ दिनों पहले हुई बारिश का शहर की पेयजल व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा। विभाग अब भी टैंकरों के जरिए पानी बांट रहा है। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर एसएस थापा ने बताया कि चंपावत में 16 लाख लीटर पानी के सापेक्ष एक-चौथाई पानी मिल पा रहा है। टैंकरों और पिकअप से पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
चंपावत। शहर से करीब सात किलोमीटर दूर पल्सो गांव की बिजली छह दिन से गुल है। इससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन जोशी, ग्राम प्रधान शांति देवी, शीश राम, रमेश जोशी, कृष्णानंद, पूरन चंद्र, तारादत्त आदि ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। उधर, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के इंजीनियर आरसी पंत का कहना है कि ट्रांसफार्मर में खामी आने से 22 मई से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। खामी को दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन