{"_id":"5e1df0c28ebc3e4b6613c989","slug":"crusher-owners-cut-mineral-rates-tanakpur-news-hld3695560151","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर मालिकों ने खनिज सामग्री के रेट घटाए, वाहन मालिकों ने बंद की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर मालिकों ने खनिज सामग्री के रेट घटाए, वाहन मालिकों ने बंद की निकासी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्रशर स्टोन क्रशर मालिकों की ओर से खनिज सामग्री के रेट घटाए जाने के विरोध में मंगलवार से वाहन मालिकों ने शारदा से खनिज निकासी बंद कर दी है। वाहन मालिकों ने कहा कि खनिज के घटाए गए रेट से उन्हें नुकसान हो रहा है। जब तक खनिज के उचित रेट तय नहीं होते तब तक खनिज की निकासी नहीं की जाएगी। इधर खनिज निकासी न होने से सरकार को हर दिन 13 से 14 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।
इस बार लंबी जद्दोजहद और प्रशासन की सख्ती के बाद शारदा से खनिज निकासी शुरू हुई थी लेकिन अब खनिज के रेट के अड़ंगे ने फिर निकासी रोक दी है। निकासी शुरू होने से पूर्व वाहन मालिकों और क्रशर स्वामियों ने खनिज सामग्री के रेट 61 रुपये प्रति क्विंटल तय किए थे लेकिन सोमवार से क्रशर स्वामियों ने रेट घटाकर 59 रुपये प्रति क्विंटल कर दिए हैं जिससे नाराज वाहन मालिकों ने मंगलवार से खनिज निकासी बंद कर दी है। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर ने कहा कि प्रति क्विंटल दो रुपये रेट घटाए जाने से मुनाफा तो दूर वाहन मालिकों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। ऐसे में घाटा झेलकर खनिज निकासी संभव नहीं है। कहा कि खनिज के उचित रेट तय होने के बाद ही निकासी शुरू की जाएगी।
रेट तय करना वाहन मालिक और खरीदार के बीच का मामला
टनकपुर (चंपावत)। खनिज के रेट तय करना वाहन मालिक और खरीदार के बीच का मामला है। इसमें खनन विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं है। लेकिन खनिज बंद होने से विभाग को हर दिन लाखों रपये के राजस्व का नुकसान होगा। प्रशासन से मध्यस्थता कर खनिज के रेट का मसला सुलझाने का आग्रह किया जा रहा है। हरीश पाल, खनन प्रभारी, शारदा खनन टनकपुर।