{"_id":"5df3c5af8ebc3e88010666ce","slug":"cross-cuntry-tanakpur-news-hld3654357159","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट क्रास कंट्री की मेजबानी फिर टनकपुर को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट क्रास कंट्री की मेजबानी फिर टनकपुर को मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 वीं स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप के आयोजन की मेजबानी इस बार फिर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन को मिली है। 22 दिसंबर को राज्य के 13 जिलों के अलावा सेना, पुलिस, वन विभाग और विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों के धावक टनकपुर में दौड़ेंगे। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन से आयोजन पत्र मिलने के बाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने क्रास कंट्री के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य बनने के बाद 2001 से स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ। इसकी मेजबानी शुरू ही टनकपुर को मिलती रही है लेकिन वर्ष 2018 में 17 वीं क्रास कंट्री की मेजबानी ऊधमसिंह नगर को सौंपी गई थी। अब फिर मेजबानी का जिम्मा चंपावत जिले को मिला है।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि क्रास कंट्री में 13 जिलों के धावकों के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स हॉस्टल, ब्वॉयज हॉस्टल रुद्रपुर, सेना के बंगाल इंजीनियर रुड़की, साई हॉस्टल काशीपुर, उत्तराखंड पुलिस और वन विभाग के धावक प्रतिभाग करेंगे। सचिव प्रसाद ने बताया कि ओपन वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए धावक का जन्म 20 जनवरी 2000 से पूर्व हुआ हो। महिला और पुरुष ओपन वर्ग की दौड़ 10 किमी. होगी।
विज्ञापन
अंडर 20 आयु वर्ग के पुरुष धावकों की 8 किमी. और महिला वर्ग की 6 किमी. दौड़ होगी। अंडर 16 आयु वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग की 2-2 किमी. दौड़ होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र पेश करना होगा। उन्होंने बताया कि स्टेट क्रास कंट्री के विजेता धावक राष्ट्रीय क्रास कंट्री चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।