{"_id":"5aca53a74f1c1b536b8b4648","slug":"crop-destroyed-by-hailstorms","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट, पाटी में फसलों पर ओलों की मार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट, पाटी में फसलों पर ओलों की मार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पाटी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि के चलते सफेद चादर में लिपटी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत में शुक्रवार, शनिवार को महज 16 मिमी बारिश हुई। चंपावत में बारिश से किसानों को कुछ हद तक राहत मिली, मगर लोहाघाट, पाटी विकासखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से मंगोली, कौलानी, धूरा, बटोली, खर्कागढ़, छतोली, चामी, पाटी, धूनाघाट, बसौट, भिंगराड़ा, चल्थिया, रीठा आदि क्षेत्रों में फसलें प्रभावित हुई हैं।
यहां गेहूं, प्याज, आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही संतरे, माल्टा, नींबू, आड़ू, नाशपाती, आम के पेड़ों में आए फूल गिर गए हैं। चांद सिंह बोहरा, धर्म सिंह बोहरा, भगवान सिंह कुंवर, बची सिंह बोहरा, मुकेशराज देउपा, राजेंद्र सिंह बोहरा आदि का कहना है कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों, फल-फूलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
किसानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करा मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की है। इसे लेकर सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जाएगा।