{"_id":"bfe2fbbf0f1b3cc367aaa1a3a01211e4","slug":"will-so-suspected-self-immolation-scandal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी के एसओ करेंगे संदिग्ध आत्मदाह प्रकरण की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाटी के एसओ करेंगे संदिग्ध आत्मदाह प्रकरण की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 21 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनार घाटी में विवाहिता के संदिग्ध हालात में आत्मदाह का प्रयास करने एवं उसकी 8 माह की बेटी मोनिका की मौत के कारणों की जांच जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र कुमार चौधरी ने पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुंवर ने पाटी के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार को जांच का कार्य सौंपा गया है। अब तक पत्रावली पाटी थाने में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
बिशन राम ने बेटी हिमांशी द्वारा आत्मदाह के प्रयास के लिए उसके पति, देवर एवं सास को जिम्मेदार बताया है। आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न करने पर उसने ऐसा कदम उठाया। बिशन राम के बड़े भाई गणेश राम ने बताया कि वे देर शाम तक पाटी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के अनुसार अब तक बिशन राम की ओर से उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हिमांशी की बेटी मोनिका के शव का पंचनामा भरने वाले राजस्व उप निरीक्षक दिवान सिंह का कहना है कि मोनिका काफी जली हुई थी तथा उसके सिर में भी चोटें थी। पोस्टमार्टम करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डा.राजेश गुप्ता के अनुसार मोनिका की मौत जलने से हुई है।
विज्ञापन
हिमांशी के देवर नवीन कुमार ने अपनी भाभी और भतीजी को उसके पिता (बिशन राम) द्वारा केरोसिन छिड़क कर जलाने की रिपोर्ट राजस्व उप निरीक्षक के यहां दर्ज कराई है। अलबत्ता अब घटना की पूरी जांच अब पाटी थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन