फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vivekanand Inter College broke stuff

विवेकानंद इंटर कॉलेज में सामान तोड़ा

Tue, 16 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत Updated Tue, 16 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vivekanand Inter College broke stuff

शहर से दो किलोमीटर दूर जूप स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में सोमवार रात कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। सरिया डालकर दरवाजे के कुंडे तोड़ कंप्यूटर सहित कई सामग्री को तोड़फोड़ किया गया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.मदन सिंह पाल ने बताया कि सोमवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने विद्यालय में धावा बोला। मंगलवार सुबह स्कूल खुलने पर वारदात की जानकारी मिली। दरवाजों के ताले सुरक्षित थे, मगर कुंडे तोड़कर अज्ञात लोग स्कूल कक्षों के भीतर घुसे और प्रधानाचार्य कमरे, स्टाफ कक्ष में रखी सामग्री को तोड़फोड़ करने के साथ तहस-नहस किया। तीन कंप्यूटर, एक फोटो स्टेट मशीन, एक प्रिंटर और अलमारी को बुरी तरह से तोड़ा गया है। इसके अलावा नेट बॉक्स, वाईफाई को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


रजिस्टर सहित कई रिकार्ड फाड़े गए हैं। साथ ही अलमारी में रखे एक हजार रुपये भी ले उड़े। जानकारी मिलने पर कोतवाली बीएल विश्वकर्मा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया। चंपावत बाजार चौकी के इंचार्ज लक्ष्मण सिंह बोहरा को जांच अधिकारी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस किसी को दबोच नहीं सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed