फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Upheld the lower court sentence

बरकरार रखी निचली अदालत की सजा

Tue, 22 Sep 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 22 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

जुलाई 2008 में राजकीय घोड़ा प्रजनन के पास बीएसएनएल के तीन पोलों के केबल की चोरी मामले में सीजेएम के आदेश के खिलाफ की गई अपील जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी है। तीनों आरोपियों को एक-एक साल की सजा और दो-दो हजार रुपये का जुर्माना बरकरार रखा गया है। अलबत्ता आरोपियों को भारतीय टेलीफोन अधिनियम की धारा से जरूर राहत मिल गई है।

विज्ञापन


राजकीय घोड़ा प्रजनन के पास बीएसएनएल के तीन पोल के केबल चोरी मामले में 28 जुलाई 2008 को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुुआ था। विवेचना के बाद आरोपी शफीक अहमद निवासी इस्लामनगर (ऊधमसिंह नगर), दिलशाद अहमद निवासी खर्ककार्की एवं अमर प्रहरी निवासी पहरूड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411 और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की धारा 3/8/25 के तहत आरोप पत्र भेजा गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने अप्रैल 2013 को दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 411 तथा आईटी अधिनियम की धारा के तहत सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने फैसले के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील की। दोनों पक्षों के वकीलों की दलील और साक्ष्य के आधार पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीएस दुग्ताल ने आईपीसी की धारा 411 के तहत दोषसिद्ध का आदेश पुष्ट किया, जिसके तहत एक-एक वर्ष की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना अदा नहीं करने पर 15 दिनों की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed