फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The student life by the noose

छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 07 Dec 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 07 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन

 जिला मुख्यालय के समीपवर्ती बनखेत सैदोला में एक छात्र ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। युवक रविवार शाम चार बजे से गायब था। जिसका शव ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ में लटका देखा। छात्र के रिश्तेदार जगत सिंह ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देंवेंद्र सिंह दिगारी के अनुसार बनखेत सैदोला निवासी राजेंद्र सिंह (21) पुत्र छत्तर सिंह का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक माधो राम, बृजेश राणा, दीपक नेगी आदि ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से निकाला तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल के अनुसार युवक बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed