फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The inspection of food outlets turmoil

खाद्य पदार्थों की दुकानों के निरीक्षण से खलबली

Tue, 03 Nov 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Tue, 03 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजारों में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नगर में अचानक खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया, इससे व्यापारियों में खलबली मच गई। उन्होंने मिठाई, घी, पनीर के तीन नमूने लेने के साथ ही दुकानों में एक्सपायरी डेट के बिस्कुट, नमकीन, मसाले, खाद्य तेल आदि सामग्री को अपने सामने नष्ट कराया।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इससे पहले खाद्य तेल, अचार आदि के लिए गए सैंपलों का प्रयोगशाला में परीक्षण करने पर उनमें मिलावट होना पाया गया है। विभाग ऐसे व्यापारियों के विरुद्ध न्यायालय में मामला दर्ज करा रहा है। इस बीच दीपावली को देखते हुए बरेली और बदायूं से आने वाले खोये पर निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए टनकपुर और हल्द्वानी मार्ग से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। विभाग की जानकारी में आया है कि सघन चेकिंग के चलते खोये को खाद्यान्न के खाली कट्टों और बोरों में इस तरह पहाड़ों में भेजा जा रहा है, जैसे उसमें दाल-चावल की पैकिंग की गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed