फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The body of a newborn found in drain

नाली में मिला पॉलीथिन में लिपटा नवजात का शव

Sat, 12 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 12 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर भवन के पास पॉलीथिन में लिपटा नवजात शिशु का शव मिलने से खलबली मच गई। बाद में पता चला कि पेड़ से गिरकर घायल हुई नेपाली महिला के गर्भपात में मृत शिशु पैदा हुआ तो उसे पॉलीथिन में लपेट कर किनारे रखा था। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला के पति के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह सूखी नाली में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में खलबली मच गई। नवजात का शव देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सूचना पर उप निरीक्षक प्रकाश राम विश्वकर्मा, हरी राम महर मौके पर पहुंचे और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच चीता मोबाइल के जवान गुलाम जलानी ने नवजात के माता-पिता का पता लगा लिया।
विज्ञापन


कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि नेपाल के ब्रह्मदेव निवासी धनीराम पुत्र कालू राम की गर्भवती पत्नी मानवती पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी, जिसे संयुक्त चिकित्सालय लाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचते ही गर्भपात में मृत शिशु पैदा हुआ। महिला का रक्तस्राव नहीं रुक रहा था। नवजात का शव पॉलीथिन में लपेट कर किनारे रख पति महिला को लेकर निजी अस्पताल चला गया। संभवत: इसी बीच कुत्ता नवजात का शव उठा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed