फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teacher sacked

फर्जी प्रमाणपत्र से से बना था शिक्षक, बर्खास्त

Wed, 09 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 09 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Teacher sacked

शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्र के जरिये नौकरी पाने वाले नटवरलाल शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे हरिद्वार जिले के चुड़ियाल गांव निवासी प्रदीप कुमार नवंबर 2014 से पाटी ब्लॉक के चमोली प्राथमिक विद्यालय में नौकरी कर रहा था, साथ ही वह लोहाघाट डायट में ट्रेनिंग भी ले रहा था।

विज्ञापन


पाटी ब्लॉक में नवंबर 2014 को 42 शिक्षकों की तैनाती हुई थी। मुख्य शिक्षाधिकारी एनसी पाठक ने बताया कि टीईटी के प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए कागजात रामनगर बोर्ड कार्यालय भेजे गए थे। रामनगर बोर्ड से प्रदीप कुमार के टीईटी पास नहीं करने की जानकारी मिली थी। बुधवार को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिला जांच समिति की बैठक में प्रदीप कुमार ने खुद टीईटी प्रमाणपत्र के फर्जी होने की बात स्वीकार कर ली।  इसके बाद समिति ने उसकी नियुक्ति को निरस्त करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


पाटी के उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट ने बताया कि आरोपी प्रदीप से सेवाकाल के दौरान प्राप्त वेतन की रिकवरी करने के साथ फर्जीवाड़े के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इधर डीएम दीपेंद्र चौधरी ने कहा है कि फर्जीवाड़े के इस प्रकरण के सामने आने के बाद आगे से प्रशासन विशेष सावधानी बरतेगा। महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों को संबंधित शैक्षणिक संस्थान भेज कर सत्यापन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed