{"_id":"c601ffcc64d4f5642e9d52c3b9318067","slug":"ssb-border-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर एसएसबी को किया अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा पर एसएसबी को किया अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में आंदोलन के दौरान हुई हिंसक वारदात के बाद यहां सीमा पर एसएसबी को सुरक्षा के साथ चेकिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नेपाल में मधेशी राज्य की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पिछले दिन हुई हिंसक वारदात के बाद सीमा पर एसएसबी को सतर्क किया गया है। एसएसबी की 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने एसएसबी को पेट्रोलिंग बढ़ाने और चेकिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसएसबी को सीमा पर जंगली और खुफिया मार्गों से नेपाल को आवाजाही करने वालों की सघन तलाशी लेने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बनबसा स्थित 57 वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने बताया कि बॉर्डर पर जवानों की पेट्रोलिंग तेज करने के अलावा सीमा पर आवाजाही करने वालों की गंभीरता से चेकिंग करने को कहा गया है। महिला एसआई पूनम सुरीन के नेतृत्व में एसएसबी की महिला विंग भी सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग में लगाई गई है। एसएसबी पेट्रोलिंग और चेकिंग में डाग स्क्वायड की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन