{"_id":"cf30bb14ec06321184c6b44d173f8c07","slug":"roadways-in-eateries-plundered-travelers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ढाबों में लुट रहे मुसाफिर, कोई सुनवाई नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज ढाबों में लुट रहे मुसाफिर, कोई सुनवाई नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को उत्तराखंड में राज्य सरकार की बसों में निशुल्क सेवा की सुविधा उपलब्ध की है, लेकिन सरकार की इस पहल के उलट बस में यात्रियों को जेब कट रही है। रोडवेज के अनुमन्य ढाबों में खाने के नाम पर मुसाफिरों से मोटी रकम वसूली जा रही है। चार रोटी और दाल के 100 रुपये वसूले गए। इसे लेकर ढाबे में विरोध जताने के अलावा यात्रियों ने महाप्रबंधक को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
दिल्ली से लोहाघाट आ रही एक बस रास्ते में गढ़ गंगा में रुकी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि यहां रोडवेज के अनुमन्य ढाबे में चार रोटी और दाल के 100-100 रुपये वसूले गए। मौके से चंपावत के एक यात्री युगल किशोर तिवारी ने विरोध भी किया। इसकी बाकायदा शिकायत रोडवेज के उच्चाधिकारियों से भी की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
यहां पहुंचने के बाद रविवार को इस अंधेरगर्दी की शिकायत रोडवेज के महाप्रबंधक को पत्र के माध्यम से दी। पत्र में प्रकाश सिंह, बोबी मोहता, प्रकाश चंद्र, बसंत ऐड़ी, जगदीश पंत, पूरन सिंह, सतीश सिंह सहित डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों के हस्ताक्षर हैं। उधर, इस संबंध में विभागीय पक्ष जानने के लिए महाप्रबंधक के मोबाइल फोन पर किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन