फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Operation of taxi vehicles stalled on the second day too

दूसरे दिन भी ठप रहा टैक्सी वाहनों का संचालन

Sat, 16 Jun 2018 12:05 AM IST
चंपावत
चंपावत Updated Sat, 16 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Operation of taxi vehicles stalled on the second day too
चंपावत बस स्टेशन में प्रदर्शन गाड़ी का वेट करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

टैक्सियों में स्पीड गवर्नर लगाने के फरमान के विरोध में टैक्सी चालकों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी टैक्सियों का संचालन ठप रखा। इसके चलते यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टनकपुर, चंपावत आदि स्थानों के लिए तो लोग रोडवेज बसों, ट्रकों आदि में जाने को मजबूर हुए। ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
चंपावत। चंपावत जिला मुख्यालय में टैक्सी यूनियन और कुमाऊं महासंघ की ओर से नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट की अध्यक्षता और यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी के संचालन में हुई सभा में चालकों ने कहा कि जिन पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाया जा रहा है, वह वाहन खराब हो जा रहे हैं। स्पीड गवर्नर लगाने वाली कंपनी कोई जिम्मेदारी नहीं ले रही है। एक ओर स्पीड गवर्नर लगाने में अधिक कीमत देनी पड़ रही है तो दूसरी ओर स्पीड गवर्नर लगाने से खराब वाहन को ठीक करने में भी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। वहां राकेश कुमार, दीपक जोशी, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, चंचल सिंह, कैलाश सिंह, प्रकाश सिंह, प्रकाश राम, होशियार सिंह, विजय, दीपक सिंह, जीवन सिंह, अजय बोहरा, लक्ष्मण सिंह, सतीश चंद्र भट्ट, दीपक मनराल, पूरन भंडारी, बलवंत भाकुनी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन


लोहाघाट में भी हुआ प्रदर्शन
लोहाघाट। लोहाघाट में पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड में अध्यक्ष मदन सिंह धौनी के नेतृत्व में उमेद सिंह, महेश जोशी, दीपक सिंह, प्रदीप कालाकोटी, प्रकाश कुंवर, दीपक बोहरा, विक्रम सिंह, बच्चन सिंह, नवीन कुमार, भुवन धौनी, दीपक कुंवर आदि टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया। इधर, पाटी में प्रदर्शन करने वालों में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज जोशी, भाष्कर, बहादुर सिंह, प्रकाश सिंह, धन सिंह, सुभाष सिंह, प्रकाश, पवन आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के लिए चलाई अतिरिक्त बस
लोहाघाट। टैक्सी हड़ताल के चलते रोडवेज ने पिथौरागढ़ के लिए एक अतिरिक्त बस का संचालन किया। सहायक स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या का कहना है कि यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रोडवेज की ओर से पिथौरागढ़ के लिए एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया।


इन मार्गों पर ठप रहा टैक्सी संचालन
चंपावत। तामली, सिप्टी, मुड़ियानी, ललुवापानी, बनलेख, सिप्टी, न्याड़ी, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, रौंसाल, पंचेश्वर, किमतोली, दिगालीचौड़, सुल्ला, पासम, मढुवाबोरा, रैघांव, सिमलखेत, बर्दाखान, बापरू, बंतोली चौमेल, मऊ, कर्णकरायत, खेतीखान, पाटी, रीठासाहिब, भिंगराड़ा, देवीधुरा, मूलाकोट आदि मार्गों में टैक्सी संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed