फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Monthly crime review meeting

15 दिन में जीप चोरी वर्क आउट न हुई तो खैर नहीं

Sun, 20 Sep 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 20 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले चंपावत से हुई जीप चोरी मामले का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। रविवार को पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने इस पर सख्त तेवर दिखाए। चंपावत में जीप चोरी और बनबसा की नकबजनी मामले का 15 दिन में वर्कआउट नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


एसपी ने अपराध की रोकथाम के लिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, रात को गश्त में कतई ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत दी। चंपावत में चल रहे नंदा-सुनंदा मेले के अलावा 25 सितंबर को होने वाली ईद-उल-जुहा पर्व के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने को कहा गया।
विज्ञापन


पुलिस सिपाहियों के लिए बनाए गए डेली वर्क रजिस्टर को हर रोज नहीं भरने पर एसपी श्री कुंवर ने नाराजगी जताई। कहा कि इस रजिस्टर के आधार पर ही उनकी वार्षिक प्रविष्टि (एसीआर) भरी जाएगी। उन्होंने इस रजिस्टर का साप्ताहिक मूल्यांकन करने के थानेदार को निर्देश दिए। कर्मचारियों के सम्मेलन में एसपी ने सिपाहियों की स्थानीय स्तर की समस्याएं एक सप्ताह में हल करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीओ राजन सिंह रावत, कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टकराव की आशंका पर पाबंद होंगे छात्र

अपराध समीक्षा बैठक में छात्रसंघ चुनावों में शांति व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि छात्रों के गुटों के बीच गड़बड़ी की आशंका पर 107 और 116 के तहत पाबंद भी किया जा सकता है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी तीनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों से समन्वय बनाने के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed