{"_id":"2cfed41b371d3815b50016ac9663045c","slug":"max-vehicle-crash-survivors-aboard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बचे सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बचे सवार
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां से दो किमी दूर चंपावत मार्ग पर बुधवार को मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक सहित पांच लोग बाल-बाल बच गए। यह मैक्स लोहाघाट से चंपावत की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
चौडी पंप हाउस के सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय मैक्स वाहन (यूके 03-टीए-0816) कीचड़ में फिसलकर बाईपास रोड पर गिर गया। गनीमत रही कि यदि वाहन एक पलटी और खाता तो बड़ी अनहोनी हो जाती। इसी दौरान लोहाघाट से चंपावत जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कराटे कोच दीपक अधिकारी के अलावा अन्य लोगों ने घायलों को वाहन से निकालकर उन्हें दूसरे वाहनों में बैठाया। पांचों लोगों को मामूली चोटें आई। घटना का समाचार मिलने पर एसओ मनोज रतूड़ी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन