फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gration procession strove

बारात में घरातियों में मारपीट

Fri, 22 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 22 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Gration procession strove
मारपीट घायल - फोटो : अमर उजाला

बाराकोट ब्लॉक के कामाज्यूला से बेड़ाओड़ ग्राम पंचायत के डूंगराओड़ गई एक बारात में शुक्रवार को घरातियों में आपस में मारपीट हो गई, जिससे कन्या पक्ष के छह लोगों को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को लोहाघाट अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


कामाज्यूला के ललित कुमार की बारात डूंगराओड़ गई थी। कन्या पक्ष की ओर से बेड़ाओड़ ग्राम पंचायत के बमेरा तोक से आए कुछ घराती डीजे में डांस कर रहे थे। कन्या पक्ष के दीपक कुमार का आरोप है कि बेड़ाओड़ के ग्राम प्रधान बलदेव प्रसाद के बेटे अशोक एवं नीरज तथा उनके कुछ साथियों ने डांस के दौरान अभद्रता की। ऐसा करने से मना करने एवं यहां से जाने को कहने पर ये लोग भड़क गए और उन्होंने दीपक का गिरेबान पकड़ कर धक्का दे दिया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर वहां मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दीपक के अलावा घराती पक्ष के टीका राम, बलदेव प्रसाद पुत्र फकीर राम, बलदेव प्रसाद पुत्र दुर्गा राम, जयंती देवी और जोगा राम को भी चोट लगी। दो घायलों जोगा राम और टीका राम को लोहाघाट अस्पताल लाया गया। दोनों के सिर में काफी चोट आई है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों लोग खतरे से बाहर है। दोनों पक्षों की ओर से राजस्व पुलिस चौकी में मारपीट की तहरीर दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक दयाकृष्ण भट्ट ने बताया कि मामले की विवेचना के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed