{"_id":"67022ac9567b570e2f339397ecb97984","slug":"former-military-wife-contracted-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक की पत्नी डेंगू की चपेट में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक की पत्नी डेंगू की चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से बुखार से पीड़ित पूर्व सैनिक की पत्नी डेंगू की चपेट में है। इसकी पुष्टि बरेली के भोजीपुरा स्थित राममूर्ति स्मारक अस्पताल के डॉक्टरों ने की है।
विज्ञापन
सेना के रिटायर्ड हवलदार जंग बहादुर थापा की पत्नी राधा थापा (42) लंबे समय से बुखार से पीड़ित थी। खटीमा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद जब उनका स्वास्थ्य नहीं सुधरा तो वे अपनी पत्नी को सेना के ईसीएचएस पैनल में शामिल बरेली के राममूर्ति स्मारक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद ने बताया कि राममूर्ति अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राधा थापा को डेंगू पीड़ित बताया है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद अब राधा का डेंगू कंट्रोल में है।
विज्ञापन
इधर, चंपावत के पूर्व सीएमओ डा. प्रवीन कुमार ने बताया कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार डेंगू के लिए एंटी बाडी टेस्ट जरूरी है, जो सरकारी अस्पतालों में ही उपलब्ध है। उनके अनुसार डेंगू की पुष्टि के लिए टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय अथवा हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में टेस्ट कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुष्टि होने पर सघन जांच के बाद इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन