फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fir tree

सुखाए जा रहे देवदार, सोया है पहरेदार

Sun, 06 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sun, 06 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
Fir tree

बहुमूल्य प्रजाति के देवदार वृक्षों के कारण लोहाघाट नगर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की अपनी अलग पहचान बनी है। इन्हीं वृक्षों के कारण यहां पर्यटन विकास की सोच पैदा की जाती है, लेकिन इस प्रजाति पर जिस प्रकार से हमले किए जा रहे हैं, उससे एक विकट स्थिति पैदा होती जा रही है।

विज्ञापन


एसएसबी के पूर्व अधिकारी आरपी ओली देवदार वृक्षों के विनाश से काफी आहत हैं। उन्हें इस बात पर हैरानी है कि समाचार पत्रों में लगातार देवदार वृक्ष के विनाश की खबरें प्रकाशित होने के बावजूद जिला प्रशासन और वन महकमा हरकत में क्यों नहीं आता है। उनका कहना है कि नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जिस प्रकार पेड़ों को सुखाने का काम किया जा रहा है, इसे देखने के बावजूद वन महकमा सोया पड़ा हुआ है। चेयरमैन लता वर्मा के अनुसार उनके स्तर से लगातार वन विभाग को सूचित किया जाता रहा है। देवदार वृक्ष नगर की शान हैं। इनको पूरी तरह सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग को विशेष कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed